हफ़्ते की बड़ी बातें: बाज़ार की चाल और डेटा का धमाका Sun 8th March 2026
हफ़्ते की बड़ी बातें: बाज़ार की चाल और डेटा का धमाका नमस्कार दोस्तों, बाज़ार के इस उतार-चढ़ाव भरे दौर में खुद को अपडेट रखना ही मुनाफे की पहली सीढ़ी है। पिछले हफ्ते हमने बाज़ार में काफी हलचल देखी, तो चलिए विस्तार से समझते हैं कि पिछले हफ़्ते क्या हुआ और आने वाला हफ़्ते हमारे लिए क्या लेकर आ रहा है। 1. पिछला हफ़्ता: बाज़ार में मची खलबली (Flashback) पिछले हफ़्ते (2-6 मार्च 2026) बाज़ार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई। बड़ी न्यूज़: मिडिल ईस्ट (खासकर अमेरिका-इज़राइल और ईरान) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tensions) की वजह से ग्लोबल मार्केट्स में पैनिक सेलिंग हुई। इसके चलते भारतीय बाज़ार में भी 2 मार्च को सेंसेक्स 1,000 अंक से ज़्यादा टूटा । कच्चा तेल (Crude Oil): युद्ध के डर से ब्रेंट क्रूड $82 प्रति बैरल के पार निकल गया, जिसने भारतीय बाज़ार की चिंता बढ़ा दी क्योंकि हम अपनी ज़रूरत का 80% तेल इम्पोर्ट करते हैं। GDP डेटा: सरकार ने नई कैलकुलेशन सीरीज के साथ GDP डेटा रिलीज़ किया। FY26 के लिए ग्रोथ रेट 7.6% रहने का अनुमान है, जो एक पॉ...